ड्राइवर की गर्दन पकड़ी, नदी में गिरी कार, बाल बाल बचे 5 लोग

नरसिंहपुर। ग्राम बमनी में शनिवार की सुबह एक पारिवारिक विवाद के दौरान कार नदी में गिर गई। झगड़ा कर रहे युवक संदीप सेन ने कार चालक गणेश की गर्दन पकड़कर स्टेयरिंग घुमा दिया था। इससे ऑल्टो कार बेकाबू होकर पुलिया के पास से सीधे नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के दो लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। झगड़ा बढऩे पर परिवार के सदस्य गणेश, पवन और अब्बू, विवाद कर रहे संदीप को कार से थाने ले जा रहे थे। कार में आरोपी युवक समेत कुल पांच लोग सवार थे।

रास्ते में युवक ने अचानक ड्राइवर की गर्दन पकड़ ली, जिससे स्टेयरिंग घूम गया और ड्राइवर का नियंत्रण खो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ऑल्टो कार अभी भी नदी के पानी में डूबी हुई है। सुआतला पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.....

Next Post

दिल्ली में खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, देसी घी के 59 नमूनों में 19 असुरक्षित पाये गये

Sat Oct 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली सरकार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करना और मिलावट के जरिए लोगों […]

You May Like

Play sound