अजाक्स चला गांव की ओर’ कार्यक्रम में किया वृक्षारोपण

ग्वालियर: अजाक्स संभाग ग्वालियर के नेतृत्व में रविवार को ग्राम समूढ़न में ‘अजाक्स चला गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण एवं विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ मध्य प्रदेश शासन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान गांव के वरिष्ठजनों को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश अजाक्स के प्रांतीय संयुक्त सचिव शैलेंद्र प्रताप कदम रहे। अध्यक्षता इंजीनियर केबी दोहरे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय संरक्षक शांति प्रकाश राजोरिया उपस्थित रहे।इस मौके पर जीएस गौतम, हेम सिंह नार्वे, प्रो. करण सिंह सेंगर, जीएसटी अधिकारी पवन कुमार दोहरे, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जयंत, प्रो. अरविंद मंडेलिया, अरविंद कुमार पटवारी, डबरा ब्लॉक अध्यक्ष राजू जाटव, महीप नरवरिया, दीपक कुमार कदम सहित अजाक्स के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Next Post

भोपाल के पंडाल में दुबई वाली फील! फूलों की सुरंग और डांसिंग डॉल्स का जादू

Mon Oct 19 , 2026
भोपाल। दुबई के मिरेकल गार्डन की खूबसूरती… और भोपाल में मां दुर्गा का भव्य दरबार! इस नवरात्रि 10 नंबर मार्केट में आस्था के साथ देखने को मिल रहा है फूलों और रंगों का अनोखा संसार। यहां करीब 60 फीट ऊंचे पंडाल को फूलों की सजावट, आकर्षक आर्च और रंग-बिरंगी सुरंगों […]

You May Like