भाजपा पार्षद पर दलित-आदिवासी युवकों से मारपीट का आरोप, छत से नीचे फेंकने का भी दावा! थाने पर आदिवासी समाज का हंगामा

ग्वालियर: जिले के भितरवार में वार्ड क्रमांक-2 के भाजपा पार्षद गजब सिंह रावत, उनके भाई लोकेंद्र रावत और भतीजों पर दलित-आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
आरोप है कि विवाद के दौरान युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। यहां तक कि उसे छत से नीचे फेंकने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद आक्रोशित आदिवासी समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। भाजपा पार्षद सहित उनके भाई और भतीजों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग पर समाज के लोग अड़े रहे।
करीब दो घंटे तक थाने में हंगामे और मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा।

Next Post

ऑटो से 60 हजार कीमत की 12 पेटी अवैध शराब बरामद

Sun Nov 8 , 2026
मुरैना। थाना दिमनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेन बाबा वाली गली से आ रहे एक ऑटो से 60 हजार रु. कीमत की 12 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like