पंचांग 30 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 08 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल नवमीं गुरूवासरे रातअंत 4/41, श्रवण नक्षत्रे दिन 2/38, गण्ड योगे रात 3/26, बालव करणे सू.उ. 6/26, सू.अ. 5/34, चन्द्रचार मकर रात 2/46 से कुम्भ, पर्व- अक्षय नवमीं, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 30 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचार की प्राप्ति होगी, सुख प्राप्त होगा, नवीन मित्र से भेंट होगी, व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी, वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा, व्यर्थ के विवाद एवं मतभेद बढेंगे.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता हे, शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, व्यापार के क्षेत्र में लाभ का योग है,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.
————————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 30 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान और मिलनसार होगा, स्वाभाव में क्रोध का भाव रहेगा, निर्णय लेने में सक्षम रहते हैं, ये किसी के अधिनस्थ काम करना पसंद नहीं करते, इनका भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होता है.
————————————————————-
मेष- मित्रों से कहासुनी हो सकती है, सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, श्रम प्रयास से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, नौकर चाकरों का सहयोग मिलेेगा,
वृषभ- पारिवारिक योजना में परिवर्तन होगा, आकस्मिक धनलाभ होगा, नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में खर्च होगा.
मिथुन- प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा,आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.
कर्क- लेनदेन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी रखें, प्रियजनों से विवाद को टालें, व्यर्थ व्यय होगा.
सिंह- व्यापार में नये लोग साथ आ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी रहेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा, पुराना कार्य बनेगा, संतोष मिलेगा.
कन्या- लेनदेन का मामला सुलझने का आसार है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा,जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी.
तुला- अनुभव की कमी से लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे, किये गये प्रयासों में लाभ होगा.
वृश्चिक- साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं, आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी, संपत्ति विवाद का समाधान होगा.
धनु- युवाओं को कैरियर में बेहतर सफलता मिलेगी, जल्दबाजी में गलती हो सकती है, धार्मिक यात्रा का योग है, अनावश्यक परिश्रम होगा.
मकर- अच्छे अवसर सामने आयेंगे, अनुशासन की कमी से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मनोनुकूल काम बनेगा.
कुम्भ- पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, यात्रा सुखद रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, लाभ होगा, पर कम.
मीन- समय पर मदद न मिलने से निराशा होगी, भावुकता में लिये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, समय के अनुरूप कार्य करे, पुराना कार्य बनेगा.
————————————————————-
व्यापार भविष्य-
कार्तिक शुक्ल नवमीं को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, मोती, पुखराज, अलसी, उड़द, घी, तिल, गुड़, खांड़, रूई, कपास, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें, भाग्यांक 3725 है.
————————————————————-
