भोजपुर मंदिर में रील बनाने को लेकर विवाद, कैमरे में कैद हुई बदसलूकी

रायसेन। रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर में वरमाला की रील बनाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मंदिर परिसर में रस्म निभाने से रोकने पर सिरोंज निवासी एक युवक और सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी बहस हो गई। सुरक्षा गार्ड ने मंदिर के नियमों का हवाला देते हुए युवक को रोका, जिसके बाद युवक ने आपा खो दिया और गार्ड से उलझ पड़ा।

मर्यादा और नियमों को लेकर हुआ यह घटनाक्रम वहां लगे कैमरों में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि घटना तीन दिन पुरानी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Next Post

होली का डंडा गड़ते ही आदिवासी अंचल में थमे मांगलिक कार्य, सदियों पुरानी परंपरा का हो रहा पालन

Sun Mar 1 , 2026
खरगोन। पश्चिमी मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में होली का डंडा गाड़ने के दिन से लेकर होलिका दहन तक किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। बड़वानी, खरगोन सहित अन्य आदिवासी बहुल जिलों में भील, भिलाला और बारेला समाज के लोग सदियों पुरानी इस परंपरा का आज […]

You May Like