20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर ऐंठ लिए 1 लाख, मकान की रजिस्ट्री भी हड़पी

बलपुर। बैंक लोन दिलाने के नाम पर ठग ने युवक को 20 लाख का लोन पास कराने का झांसा देकर न सिर्फ 1 लाख नगद ऐंठ लिए, बल्कि उसके पिता के मकान की असली रजिस्ट्री भी हड़प ली। लोन न मिलने पर जब पीड़ित ने अपने पैसे और दस्तावेज वापस मांगे, तो ठग और उसके गुर्गों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान पीड़ित सैय्यद इमरान अली निवासी न्यू आनंदनगर, रजा चौक ने हनुमानताल थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मुख्य जालसाज अजहर अंसारी समेत उसके साथियों पर एफआईआर की मांग की है।

Next Post

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरे युवक की हालत गंभीर

Sat Nov 7 , 2026
सीधी । जिले के मड़वास थानांतर्गत हिनौता गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार मे अनियंत्रित बाइक के गड्ढे में जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल सीधी से संजय गांधी मेडिकल कालेज […]

You May Like