इंदौर: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पीए से मारपीट करने वाले आरोपी शैलेष पर जेल में हमला हुआ. जिला जेल में बंद हेमंत उर्फ भोला ने सुबह शैलेष पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया.
जेल प्रशासन के अनुसार, हमला बंदी राजा के कहने पर किया गया था. सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते शैलेष को बचा लिया. मामले में जांच की जा रही है.
