खरगोन, 24 जनवरी(वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए खरगोन जिले के महेश्वर पहुंच गए हैं।
हेलीपैड पर उनका स्वागत खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ,क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मने, महेश्वर के विधायक राजकुमार मेव, बड़वाह के विधायक सचिन बिरला, खरगोन के विधायक बालकृष्ण पाटीदार समेत अन्य नेताओं वह पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान उन्हें लोकमाता अहिल्याबाई की पेंटिंग भी भेंट की गई।
मुख्यमंत्री ने महेश्वर के किले में राजगादी और लोकमाता देवी अहिल्या जी की प्रतिमा के दर्शन भी किये। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन भी किये।
Next Post
जलावर्धन खुदाई के दौरान मिले 113 चांदी के सिक्के
Fri Jan 24 , 2025
भिण्ड, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद में जलावर्धन योजना के तहत खुदाई के दौरान मजदूरों को एक मिट्टी की मटकी में 113 चांदी के सिक्के मिले, जिनके मुगलकालीन होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार गोहद के वार्ड क्रमांक 11 में जलावर्धन योजना के तहत पाइपलाइन […]

You May Like
-
2 months ago
पालतू कुत्ते के हमले में 6 साल की मासूम लहूलुहान
