रीवा:नगर निगम द्वारा बंसल बस्ती निराला नगर वार्ड 09 में जो नाले के किनारे का बरसात में बस्ती डूब जाती थी । उसमें निवासरत पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन आवंटित किया जाकर उन्हें पक्के मकान में शिफ्ट करते हुए उक्त स्थल को शांति व्यवस्था के साथ रिक्त करने की कार्यवाही की जा रही ।
वर्षों से कब्जा कर बस्ती में कर रहे थे.
निवास, कई जगह अनैतिक गतिविधियों की भी शिकायत,पीएम आवास मिलने के बाद भी हितग्राही नहीं छोड़ रहे थे बस्तीनगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर कार्रवाई जारीजिन हितग्राहियों को आवास आवंटित था, आवास में भी कराया जा रहा शिफ्टवर्षों पहले पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास हुए थे आवंटित, फिर भी लोगों ने कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा था.
बस्ती पर यह बस्ती नाले के किनारे स्थित थी, जहाँ हर वर्ष बरसात में जलभराव के कारण लोगों की बस्ती डूब जाती थी। पात्र हितग्राहियों को पक्के मकानों में स्थानांतरित कर, उक्त स्थल को शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए खाली कराया जा रहा है।यह क्षेत्र लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था। स्थानीय रहवासियों के लिए रात्रि में बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था।
यही नहीं, इस क्षेत्र के समीप स्थित सरस्वती स्कूल, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के शिक्षण पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई आवश्यक था और अब इसे प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।
