रीवा:नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (सिविल डिफेंस वालेंटियर्स) आपात की स्थिति में स्थानीय स्तर व्यापक सहायता सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
इसमें बचाव और निकासी अभियान, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया एवं पुनर्वास प्रयासों में सहायता करना शामिल है.
जिले में भी इसी उद्देश्य से सिविल डिफेंस वालेंटियर्स तैयार किये जा रहे है. उक्त बाते प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम रीवा डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने कही. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने आवश्यकता के इस समय में सभी से जुडक़र कार्य करने हेतु आग्रह किया.
कार्यशाला को एसडीएम वैशाली जैन, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट वीरेन्द्र सिंह जादौन ने सम्बोधित किया. विकास पांडेय प्लाटून कमांडर ने प्रशिक्षार्थियों को विस्तृत रूप से सिविल डिफेंस तकनीकों की जानकारी व डिमांस्ट्रेशन दिया. कार्यक्रम में डीपीओ श्रीमती प्रतिभा पांडेय, संयुक्त कलेक्टर श्रेयस गोखले, डीईओ सुदामा गुप्ता, प्राचार्य जीडीसी डॉ विभा श्रीवास्तव, अमित अवस्थी, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे.
