विजयपुर में सियार का हमला, दो बच्चियां घायल

श्योपुर:विजयपुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में एक जंगली सियार ने दो सगी बहनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों बालिकाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में दहशत है। परिजनों ने बच्चियों को विजयपुर अस्पताल पहुंचाया।हरिशंकर कुशवाह की बेटियां कृष्णा और रचना खेत पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया।

सियार के हमले से दोनों बच्चियां चीखने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े। ग्रामीणों के पहुंचने पर सियार वहां से भाग निकला, लेकिन तब तक दोनों बालिकाएं घायल हो चुकी थीं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं, रचना का इलाज विजयपुर अस्पताल में जारी है। विजयपुर थाना प्रभारी राजन गुर्जर ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।

Next Post

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई पर संकट? सर्वे में 50% गिरावट का दावा, जानें फिल्म जगत की कड़वी और असली आर्थिक हकीकत

Tue May 19 , 2026
मुंबई | हाल ही में ‘द टॉप इंडिया’ की एक रिपोर्ट ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले हजारों कलाकारों और तकनीकी कर्मियों के बीच कड़ा हड़कंप मचा दिया है। इस सर्वे में दावा किया गया है कि टीवी और डिजिटल कंटेंट से जुड़े लोगों की कमाई में पिछले कुछ महीनों […]

You May Like