सूने घरों में लाखों की चोरी

जबलपुर: गोराबाजार में चोरों ने दो सूने घर में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात ,नगदी रूपए समेत लाखों रूपए का माल पार कर दिया।पुलिस के मुताबिक नितिन कुमार मलिक 45 वर्ष निवासी मां नर्मदा होम्स कजरवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीएनबी हाउसिंग फायनेंस कम्पनी में जॉब करता है परिवार के साथ रामनवमी पूजा करने लालमाटी घमापुर वाले मकान में गया था।

बीती रात 8 बजे वपस आया बाहर का गेट खोलकर घर के मेन दरवाजा के पास पहॅुचकर देखा दरवाजा का ताला टूटा था। दरवाजा फटा हुआ था अंदर जाकर देखा पूजा वाले कमरे में रखी पेटी एव घर का सामान अस्त व्यस्त थे पेटी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी एक लाख रूपये गायब थे। इसी प्रकार किरण यादव 32 वर्ष निवासी मॉ नर्मदा सिटी होम्स बिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एच.डी.बी. फायनेंसिल सर्विस मे जॉब करती है मॉ रमा देवी का उपचार कराने नागपुर चली गयी थी.

घर पर उसके पति मुरारी कुमार यादव थे। पति घर में ताला लगाकर उसके पास नागपुर आ गये थे। सोमवार सुबह लगभग 7 बजे वह अकेले नागपुर से घर आयी देखी मेन गेट के दरवाजे टूटा हुआ खुला था अंदर जाकर देखा लाईट जल रही थी बेडरूम में आलमारी, बैग एवं डेऊसिंग टेबल के ड्राज खुले थे आलामरी में रखे नगद 1 हजार 500 रूपये और जेवरात गायब थे।

Next Post

वृद्धा की हत्या का प्रयास

Tue Apr 8 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर पर प्रापर्टी बटवारे पर उपजे विवाद पर बुजुर्ग ने वृद्धा पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वृद्धा घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी […]

You May Like