सुभद्रा वर्मा के निधन से कांग्रेस परिवार को गहरा आघात : जीतू पटवारी

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी सुभद्रा वर्मा की अंतिम यात्रा में आज बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सुभद्रा वर्मा सरल और सौम्य व्यक्तित्व की धनी थीं। पटवारी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरी प्रदेश कांग्रेस वर्मा परिवार के साथ खड़ी है।

Next Post

मतुआ धर्म मेला: हरिचंद ठाकुर की 215वीं जयंती पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं

Mon Mar 16 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 215वीं जयंती और मतुआ धर्म मेला के पावन अवसर पर मतुआ समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सामाजिक समानता, भक्ति और करुणा का संदेश देने […]

You May Like