आन-बान शान से आज पुलिस ग्राउंड में लहराएगा तिरंगा

जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगाँठ जिले भर में हर्ष, उमंग और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा, जहां सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राज्य की जनता के नाम संदेश का सीधा प्रसारण होगा।

मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी समारोह में स्वतंत्रता दिवस का बधाई संदेश देंगे। श्री सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगे। मुख्य अतिथि सिंह द्वारा समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। देश का 80 वां स्वतन्त्रता दिवस जिला मुख्यालय दिवस सहित जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Next Post

विभाजन विभीषिका पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर: आजादी का जश्न मनाते है पर उसके साथ हमे विभाजन का यह संस्मरण भी याद रहता है कि लोगों ने अपने परिवार संपत्ति को खोया है, विभाजन की विभीषिका के संस्मरण को याद करते हुए जब हम मिलते है, उस समय के चित्र देखते है तब उस कालखंड की […]

You May Like