उज्जैन: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को राखी अर्पित कर रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस विशेष अवसर पर भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग भी लगाया गया। भव्य श्रृंगार और विशेष पूजन के दर्शन कर श्रद्धालु भक्तिमय नजर आए। मंदिर परिसर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
Next Post
रक्षाबंधन पर खजराना गणेश को चढ़ी भव्य राखी, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Fri Aug 28 , 2026
इंदौर:प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश को विशेष रूप से तैयार की गई विशाल और आकर्षक राखी अर्पित की गई। भव्य राखी ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। राखी के दर्शन […]

You May Like
-
1 year ago
5 घंटे कांबिंग की गश्त में 305 वारंटी पकड़ाए