बैंकों से सांसद मिश्र बोले सही समय पर कर्ज स्वीकृत करें और हितग्राही को दें

रीवा।जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सांसद जनार्दन मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं का नियत समय पर ऋण स्वीकृत करते हुए उनका वितरण सुनिश्चित किया जाए. बैंकर्स व विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाएं.

डीएलसीसी की बैठक में सीडी रेशियो में कम प्रगति होने पर इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया तथा यूको बैंक के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लेख किए जाने के निर्देश दिए गए. बैठक में अनुपस्थित बैंकर्स व विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया गया. इस अवसर पर वार्षिक क्रेडिट प्लान को बेहतर बनाने तथा अधिक से अधिक केसीसी वितरित किए जाने की बात बैंकर्स से कही गई. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने बैठक में निर्देश दिए कि बैंकों में प्रस्तुत प्रकरणों को लंबित न रखें. स्वसहायता समूहों को ऋण देते हुए डेयरी उत्पाद के लिए क्लस्टरवार एसएचजी को ऋण स्वीकृति में प्राथमिकता दें.

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के लिए कड़ा संदेश: राजनाथ

Fri Jun 20 , 2025
जम्मू 20 जून (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों के साथ-साथ उनके संरक्षकों को दो टूक संदेश दिया है कि नया भारत दृढ़ निश्चयी है और अब वह आतंकवाद का जवाब ताकत तथा रणनीति से देगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत […]

You May Like