महुअर नदी में डूबे सगे भाई-बहन, हुई मौत

दतिया: दतिया जिले के बड़ौनी थाना अंतर्गत भैंसा सुनारी गांव में दो सगे भाई बहन की महुअर नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गए थे जहां गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।भैंसा सुनारी स्थित सिद्धपुरा इलाके में रहने वाले महेश केवट के बेटे सुमित केवट (7) और ज्योतिष केवट (5) गांव में खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों महुअर नदी किनारे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि नदी के किनारे फिसलन और गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे पानी में चले गए और डूबने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे के समय बच्चों के माता-पिता दतिया शहर के बाजार में रिश्तेदारी के कार्यक्रम के लिए खरीदारी करने आए थे। बच्चों को परिवार के अन्य सदस्यों के भरोसे छोड़कर गए थे। उन्हें हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

पीतांबरा पीठ ने मिर्ची हवन को लेकर जताई आपत्ति

Mon May 4 , 2026
दतिया: श्री पीतांबरा पीठ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी एप को लेकर मंदिर प्रबंधन सख्त हो गया है। मंदिर प्रबंधन ने मिर्ची हवन को लेकर आपत्ति करते हुए कहा है कि एप और लोगों को चिन्हित कर एफआईआर कराई जाएगी। आज सोमवार को कलेक्टर को मिर्ची हवन […]

You May Like