कीर मकोडिया में भजन प्रतियोगिता संपन्न, श्रेष्ठ मंडलों को मिला सम्मान

रेहटी। ग्राम कीर मकोडिया में आयोजित भजन प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 24 भजन मंडलों ने भाग लिया. फाइनल राउंड में मंडलों ने विधायक रमाकांत भार्गव की उपस्थिति में शानदार प्रस्तुतियां दीं.

निर्णायक समिति ने 25 मंडलों में से 10 मंडलों को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर पुरस्कार और शील्ड प्रदान की. प्रथम पुरस्कार 21,500 रुपए श्री ब्रज मंडल विनेका को मिला, जबकि 15,500 रुपए का द्वितीय पुरस्कार दुर्गा मंडल उमरिया और 11,500 रुपए का तृतीय पुरस्कार नर्मदा मंडल पिपरिया गोली को दिया गया.

इसके अलावा गणेश मंडल शेरियापीपल, नर्मदा मंडल जजना, गणेश मंडल हमीदपुर, महाकाल मंडल चपललसिर, श्याम मंडल देवरा रायसेन, उर्वशी मंडल मगरधा और शिव शक्ति मंडल जबरा को भी सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर विधायक रमाकांत भार्गव, विशेष अतिथि अर्जुन मालवीय, राजेंद्र मीना पटेल, राजेश पाल, मंडल अध्यक्ष संतोष गौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं निर्णायक समिति के प्रमुख भागीरथ दाममा, प्रहलाद कीर आदि मौजूद रहे.

 

Next Post

तवानगर बड़े मंदिर सेवा समिति का पुनर्गठन, भूपेश साहू फिर बने अध्यक्ष

Tue Sep 2 , 2025
इटारसी। तवानगर स्थित बड़े मंदिर में शिव मंदिर सेवा समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। मंदिर परिसर में हुई बैठक में आगामी पाँच वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वर्तमान अध्यक्ष भूपेश साहू को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुनः अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी […]

You May Like