जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ जब घायल तेहरवीं में जमुनिया जा रहे थे।पुलिस के मुताबिक अंकित रजक 30 वर्ष निवासी एकता चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को वह एवं उसके पिता राजेश रजक, रिश्तेदार सुरेन्द्र रजक एवं प्रेम रजक के साथ ई रिक्शा से रिश्तेदारी में ग्राम जमुनिया तेहरवीं में जा रहे थे.
बरेला में रीतेश ढाबा के आगे पहुंचे तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 जेड सी 0863 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये ई रिक्शा में टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा पलट गया, सभी को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं, उसके पिता राजेश रजक, सुरेन्द्र रजक एवं प्रेम रजक को ज्यादा चोटें आने से उपचार के लिए जबलपुर भिजवाया है।
