दिल्ली ‘आयुष्मान भारत’ में शामिल

नयी दिल्ली,05 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ में शनिवार को दिल्ली शामिल हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में यहां इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।

हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आयुष्मान भारत में दिल्ली राज्य को शामिल करना एक प्रमुख मुद्दा था।

आयुष्मान भारत योजना में दिल्ली की जनता को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख का रुपए का उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 70 वर्ष से आयु के प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख रुपए का प्रति वर्ष उपचार भी मिलेगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने दिल्ली सरकार के साथ आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को दिल्ली में लागू करने के एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Next Post

चेन्नई को उसके घर में धोकर दिल्ली ने लगायी जीत की हैट्रिक

Sat Apr 5 , 2025
चेन्नई 05 अप्रैल (वार्ता) केएल राहुल (77) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के बाद कसी हुयी गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 25 रन से हरा कर मौजूदा संस्करण में जीत की […]

You May Like