रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने अपने क्षेत्र में 47 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया

मास्को, 22 मार्च (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने शुक्रवार रात आठ क्षेत्रों, आजोव सागर और काला सागर में 47 यूक्रेनी ड्रोन को रोक कर नष्ट कर दिया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, “पिछली रात, ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 47 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों को रोक दिया और उन्हें नष्ट कर दिया। वोरोनिश क्षेत्र में 12 , बेलगोरोद क्षेत्र में 11, रोस्तोव क्षेत्र में छह, वोल्गोग्राद क्षेत्र में चार, आस्ट्राखान क्षेत्र में तीन, ब्रांस्क, कुर्स्क और समारा क्षेत्रों में एक-एक, काला सागर के पानी में सात और आजोव सागर के ऊपर एक ड्रोन को मार गिराया गया।”

Next Post

भिंड के व्यापारी से बंगाल की फर्म ने 17 लाख हड़पे

Sat Mar 22 , 2025
भिंड: यहां के एक व्यापारी से 17 लाख हड़प लिए गए। सरसों खरीदी के नाम पर यह ठगी की गई। दो फर्म मालिक और ब्रोकर पर केस दर्ज किया गया है। भिंड की पुरानी गल्लामंडी में एक व्यापारी से सरसों खरीदी के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी का […]

You May Like

मनोरंजन