गेहूं की फसल में आग से हजारों को नुकसान

झाबुआ: पिटोल से डेढ़ किमी दूर गांव कालिया छोटा में लबाना टोडी के किसान प्रहलादसिंह कचराजी के खेत में गेहूं काटकर इकट्ठे किए थे। फसल को थ्रेशर मशीन से निकालने की तैयारी कर रहे थे कि पकी पकाई गेहूं की फसल में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि ग्रामीणों को आग बुझाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से गेहूं की ढेरीयां राख में तब्दील हो गई। इस आग की घटना से किसान प्रहलाद का हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
समय पर नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड
आग बुझाने के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक स्तर पर फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए सूचना दी गई परंतु आग लगने के 3 घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा। झाबुआ की बजाय मेघनगर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा जिससे यह साबित होता है कि झाबुआ जिले के दमकल विभाग के लोग कितने लापरवाह है, ऐसी परिस्थितियों में ग्रामीण बस्तियों में आग लगे तब आग में जान माल का नुकसान हो जाए तब तक भी फायर ब्रिगेड नही पहुंचेगा।

Next Post

बिल्लम बावजी के दर्शन से ही कुंवारों को मिलता है योग्य जीवनसाथी

Mon Mar 17 , 2025
नीमच: जिले के जावद नगर में बिल्लम बावजी के दर्शन मात्र से ही कुंवारों को योग्य जीवनसाथी मिल जाता है और उनकी शादी तय हो जाती है। हर साल रंगपंचमी से रंगतेरस (19 मार्च से 27 मार्च) तक बिल्लम बावजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु […]

You May Like