निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरे बुजुर्ग की मौत

इंदौर: तिलकनगर क्षेत्र में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. अचानक चक्कर आने के कारण हादसा हुआ.
घटना स्कीम नं.140 तिलकनगर की है, यहां पंचम की फैल में रहने वाला 70 वर्षीय देवीलाल पिता ओंकारलाल अपने परिजन के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे.

दूसरी मंजिल पर बोरियों के पास बैठे देवीलाल को अचानक चक्कर आया और वे नीचे गिर पड़े. परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बेटे आशीष ने बताया कि पिता को अचानक चक्कर आने के कारण हादसा हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

प्लॉट विवाद में हंगामा, युवक पर हमला और गाड़ियों में तोड़फोड़

Tue Sep 2 , 2025
इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर एक युवक ने घर के बाहर पहुंचकर डंडे से हमला करने की कोशिश की. आरोपी के हंगामे में फरियादी की दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है.फरियादी साहिल पिता मोहन खांडे राजेन्द्र नगर थाना […]

You May Like