नागरिकों को सुरक्षा, बदमाशों को कार्यवाही की चेतावनी देने फ्लैग मार्च

जबलपुर। नागरिकों को सुरक्षा महसूस कराने के साथ गुंडे, बदमाशों को कार्रवाई की चेतावनी देने संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। दरअसल मोहर्रम पर्व के मद्देनजर त्योहार को शांति पूर्वक सौहद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ की उपस्थिति में ओमती, बेलबाग, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर, के संवेदनशील थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बडी ओमती चौक, छोटी ओमती, बेलबाग तिराहा, लकडगंज, फूटाताल, सराफा चौक, कोतवाली थाने के सामने से राजा रसगुल्ला, मिलौनीगंज, मछली मार्केट, बूढी खेरमाई, चारखम्बा, बहोराबाग, रद्दी चौक से गोहलपुर तिराहे पर समाप्त हुआ। एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा मोहर्रम पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। फ्लैग मार्च में सीएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया, कोतवाली सीएएसपी रीतेश कुमार शिव,ओमती थाना प्रभारी समेत बेलबाग टीआई जितेन्द्र पाटकर, लार्डगंज टीआई नवल आर्य, हनुमानताल टीआई सुभाष चंद बघेल, गोहलपुर टीआई रीतेश कुमार पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, पुलिस लाईन के जिला बल एवं विशेष सशस्त्र बल, आरएएफ के अधिकारी, कर्मचारी सहित उपस्थित थे ।

Next Post

सरकार दूसरी तिमाही में प्रतिभूति बेचकर बाजार से जुटायेगी 3.36 लाख करोड़

Thu Jun 25 , 2026
मुंबई, 25 जून (वार्ता) केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में प्रतिभूतियों की बिक्री से 3.36 लाख करोड़ रुपये जुटायेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को प्रतिभूतियों की बिक्री का तिमाही कैलेंडर जारी किया। कुल 14 किस्तों में 3,36,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां बेचने की […]

You May Like