सिंगापुर, 04 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि आलोचनाओं ने उन्हें और ज्यादा प्रेरित किया है।
मिल्केन इंस्टीट्यूट के 12वें एशिया समिट में दुनिया भर के बड़े लीडरों के बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी निजी कहानी, हिम्मत और ज़िम्मेदारी की बात से सबको प्रभावित किया।
भूमि पेडनेकर ने बताया कि जब वह अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं, तो उन्हें परदे पर अपनी तरह की महिलाएँ नहीं दिखती थीं। उन्होंने कहा,मुझे हमेशा से पता था कि मैं एक कलाकार बनना चाहती हूं, लेकिन बड़े होते हुए मुझे परदे पर अपने जैसी लड़कियाँ नहीं दिखीं। जब भी मैंने लोगों को अपने सपने के बारे में बताया, तो वे मुझ पर हंसे। उन आलोचनाओं ने मुझे और ज़्यादा प्रेरित किया और मैंने सोचा, मैं उन्हें दिखाउंगी।
भूमि ने कहा कि उनकी पहली फ़िल्म ‘दम लगा के हईशा’ ने उन्हें सिनेमा की असली ताकत दिखाई।
Next Post
निखिल द्विवेदी ने खोला अपनी आने वाली फिल्म 'बंदर' के अनोखे टाइटल के पीछे का राज
Sat Oct 4 , 2025
मुंबई, 04 अक्टूबर (वार्ता) अभिनेता और निर्माता निखिल द्विवेदी ने ने अपनी आने वाली फिल्म फिल्म ‘बंदर’ के अनोखे टाइटल के पीछे का राज बताया है। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म बंदर / मंकी इन ए केज का नाम सुनते ही लोगों में जिज्ञासा पैदा हो गई थी। ऐसे में निर्माता […]

You May Like
-
2 months ago
ई-रिक्शा से विश्वविद्यालय पहुंचे कुलसचिव
-
2 months ago
हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड : योगी
