सतना: नगर निगम के 1300 से अधिक सफाईकर्मियों ने बारिश में कार्य करते समय रेनकोट की मांग आषाढ़ माह में की थी, लेकिन अब तक उन्हें रेनकोट नहीं मिले. महापौर और निगमायुक्त के निर्देशों के बावजूद स्टोर कीपर ने केवल 20 कर्मियों को ही रेनकोट दिए.
सफाईकर्मियों में आक्रोश है और वे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजू भारती ने स्टोर कीपर पर दलाली और ठेकेदारी में लिप्त रहने का आरोप लगाया है. कर्मचारियों ने एक बार फिर रेनकोट की मांग दोहराई है, लेकिन समाधान अब तक नहीं हो पाया.
