ग्वालियर: मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल अंचल में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इसे देखते हुए प्रशासन एलर्ट मोड पर है। सभी राहत टीमों को मुस्तैद रखा गया है। कल रात भी रिमझिम बारिश हुई। इस मौसम में तिघरा डैम के गेट सर्वाधिक बार खोले जाने का रिकॉर्ड बना है। दो दिन पहले भी डैम के गेट खोलना पड़े थे।
ग्वालियर अंचल के लगभग सभी जिले भीगेंगे। 24 घंटे में साढ़े 4 इंच पानी गिर सकता है।ग्वालियर में बारिश ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.इस बार बारिश से जगह-जगह जलभराव से यातायात बाधित हुआ और लोगों की परेशानी बढ़ गई.
मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश ग्वालियर में आज़ादी के बाद की सबसे ज्यादा दर्ज की गई बारिश है. शहर में जलभराव और सड़कें धंसने जैसी घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए. विशेषज्ञों का मानना है कि इस असामान्य बारिश की वजह जलवायु परिवर्तन के असर के साथ-साथ शहरी क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में कमियां भी हैं
