ग्वालियर में गर्लफ्रेंड के चक्कर में छात्र का अपहरण कर गोली मारने वाला हिरासत में

ग्वालियर: 20 साल के छात्र को बाइक से कट्टे की नोक पर अगवा कर गोली मारने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मेहरा कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। हमलावर उसकी गर्लफ्रेंड से घायल के लगातार बात करने से नाराज था। सबक सिखाने के लिए उसने यह कदम उठाया था।
घटना गोला का मंदिर चौराहे पर हुई थी। बदमाश छात्र को गोला का मंदिर से अगवा कर पहले डबरा फिर शिवपुरी ले गए।

शिवपुरी में छात्र की कट्टे के बटों से मारपीट की और फिर उसे तिघरा ले जाकर गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।टीआई गोला का मंदिर हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भिंड के नयापुरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम पुत्र राजू वर्मा आईटीआई का छात्र है। वह परीक्षा देने ग्वालियर आया था। पेपर देकर स्टैंड से बस में बैठकर वापस भिंड जा रहा था। जब बस गोला का मंदिर चौराहा पर रुकी, तभी वहां पर युवराज वर्मा अपने 3 अन्य साथियों के साथ बिना नम्बर की प्लेटिना और स्प्लेंडर बाइक से आया और कट्टा अड़ाकर बंधक बनाकर डबरा से शिवपुरी ले गए।

शिवपुरी से फिर उसे लेकर गुर्जा गांव रोड तिघरा के किनारे लेकर आए। छात्र की मारपीट के बाद आरोपी उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। तभी आज सूचना मिली थी कि छात्र को गोली मारने वाला आरोपी मेहरा कॉलोनी में आया है। इसका पता चलते ही पुलिस पार्टी रवाना की गई। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद से घायल छात्र पुलिस को घटना के पीछे का कारण नहीं बता रहा था। जब हमलावर युवराज पकड़ा गया तो पता लगा कि युवराज एक मोबाइल शॉप पर काम करता है और उसकी एक युवती गर्लफ्रेंड है, जिससे बात करने के लिए सत्यम फोर्स कर रहा था। लेकिन युवती उससे बात करने के लिए तैयार नहीं थी। जब इसका पता युवराज को चला तो उसने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था।

Next Post

भटके बुजुर्ग को तिलक नगर पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर

Sun Aug 31 , 2025
इंदौर: तिलक नगर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दो दिन से लापता एक बुजुर्ग को उनके परिजनों तक सकुशल पहुंचाया. बुजुर्ग मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर का रास्ता नहीं बता पा रहे थे और लगातार क्षेत्र में भटक रहे थे. स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को […]

You May Like