
आलीराजपुर । युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को युवा संगम मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आलीराजपुर के तत्वावधान में होगा।रोजगार मेला जनपद पंचायत उदयगढ़ के सभा कक्ष, जिला आलीराजपुर में संपन्न होगा। मेले में प्रतिष्ठित 4 कंपनियां/संस्थाएं भाग लेंगी, जो युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
आईटीआई उदयगढ़ प्रबंधक ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस युवा संगम मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा शासकीय आईटीआई उदयगढ़ अथवा प्रबंधक आजीविका मिशन उदयगढ़, जिला आलीराजपुर से दूरभाष नंबर 7067910917, 9755883911 पर संपर्क कर सकते है।
