ग्वालियर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन में 2 हजार जवान तैनात, 40 पाइंट पर कड़ी चेकिंग

ग्वालियर: शहर आज रात 2025 को विदाई देने और नए साल 2026 के वेलकम के लिए तैयार है। हर जगह जश्न और पार्टी मनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में वीवीआईपी ड्यूटी के बाद अब पुलिस को नई जिम्मेदारी मिल गई है। यह जिम्मेदारी है नए वर्ष के जश्न में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की। पुलिस ने नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटे लोगों को साफ और सीधे शब्दों में समझा दिया है कि नए साल का स्वागत करो, साल 2025 को विदा करो पर कायदे में करोगे तो फायदे में रहोगे।

यदि थोड़ा भी गड़बड़ करने की कोशिश की तो खामियाजा बड़ा भुगतना होगा। शहर में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को दो हजार से ज्यादा जवान व पुलिस अफसर ग्वालियर में तैनात किए गए हैं। पुलिस 40 पॉइंट पर कड़ी चेकिंग करेगी। जिसमें 35 पॉइंट सड़क, तिराहा-चौराहा ऐसे होंगे जहां पुलिस के जवान ब्रीथ एनालाइजर के साथ खड़े रहेंगे और नशेड़ी वाहन चालकों की धरपकड़ करेंगे। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा।

Next Post

बाबा अम्बेडकर का अपमान किसी भी सूरत में कांग्रेस नहीं करेगी सहन - कांग्रेस

Wed Dec 31 , 2025
ग्वालियर: बाबा अंबेडकर के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा, अनुचित बयान या टीका-टिप्पणी को कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने आज देश के महापुरुषों पर अभद्र भाषा और टीका टिप्पणी करने पर कहा कि बाबा साहेब जैसे महापुरुषों का अपमान न केवल संविधान […]

You May Like