पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर खरगे और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली 27 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल शांतिवन जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री खरगे ने कहा कि पंडित नेहरू की स्थायी विरासत आज भी भारत की आत्मा का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने अपना जीवन स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच के आदर्शों को समर्पित किया।

उनका दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देश की सामूहिक चेतना को प्रेरित करता है और समावेशी एवं प्रगतिशील राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाता है। श्री खरगे ने नेहरू जी को ‘हिंद के जवाहर’ बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर सत्य, एकता और शांति के मूल्यों को कायम रखा और देश को नई दिशा दी।
वहीं, श्री गांधी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मज़बूत नींव रखी और एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित नेहरू जी का दूरदर्शी नेतृत्व सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा।

.....

Next Post

डीपी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Wed May 27 , 2026
दमोह: शहर में मंगलवार देर रात मिशन स्कूल के पास, किल्लाई नाका से जबलपुर नाका के बीच स्थित डीपी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत […]

You May Like