डीपी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

दमोह: शहर में मंगलवार देर रात मिशन स्कूल के पास, किल्लाई नाका से जबलपुर नाका के बीच स्थित डीपी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। विद्युत विभाग जांच कर रहा है।

Next Post

कलेक्ट्रेट में खुदकुशी के बाद श्योपुर में भारी तनाव, आज शहर बंद, पुलिस एलर्ट मोड पर

Wed May 27 , 2026
श्योपुर: श्योपुर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत की घटना के बाद श्योपुर शहर में जबरदस्त तनाव व्याप्त है। आज बुधवार को शहर बंद का आह्वान किया गया है। प्रशासनिक हलकों में हड़कंप है और पुलिस एलर्ट मोड पर हैं।लोगों ने आशंका जताई […]

You May Like