दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 78 हुयी

केप टाउन, 13 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गयी है जिनमें से अब तक केवल 21 शवों की पहचान की जा सकी है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीका के सहकारी शासन एवं पारंपरिक मामलों के मंत्री वेलेंकोसिनी हलाबिसा ने कल शाम एसएबीसी न्यूज चैनल से कहा, “बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गयी है और शव अभी भी बरामद किए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि हम एक गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। पानी कम होने पर और शव मिलने की आशंका है। राहत की बात यह है कि हमारे पास खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए पर्याप्त कर्मचारी हैं।”

गौरतलब है कि प्रांत के कई जिलों में भारी बारी के कारण सोमवार को बाढ़ आने से सैकड़ों लोग विस्थापित हो गए।

पूर्वी केप प्रांतीय सरकार के अनुसार बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों की तलाश कर रहा है। प्रभावित जिलों में दो हेलीकॉप्टर, खोज और बचाव वाहन, पुलिस श्वान और तकनीकी बचाव दल तैनात किए गए हैं। मंत्री ने लोगों से अधिकारियों को लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट करके सहायता करने का भी आग्रह किया है। श्री हलाबिसा ने कहा,“हमने सभी जिला केंद्रों को स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि आपका कोई परिचित पिछले दो दिनों में नहीं देखाई दिया है, तो कृपया उन्हें लापता के रूप में रिपोर्ट करें।”उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जान गई है, उनमें से अधिकांश नदी के किनारे और बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों के निवासी थे।

श्री हलाबिसा कली मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय आपदा का वर्गीकरण किया गया है। उन्होंने कहा,“यह वर्गीकरण पर्याप्त है क्योंकि यह पिछले कुछ दिनों में आए तूफान का जवाब देने के लिए हस्तक्षेप के संदर्भ में सरकार के सभी विभागों और क्षेत्रों को आवश्यक कदम उठाने की अनुमति देता है।”

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा आज प्रांत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में उन्होंने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।

 

 

Next Post

एयर इंडिया विमान दुर्घटना समूह के इतिहास का सबसे काला दिन: टाटा

Fri Jun 13 , 2025
नयी दिल्ली/मुंबई, 13 जून (वार्ता) टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान के तत्काल दुर्घटनाग्रस्त होने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शुक्रवार को कहा है कि यह कंपनी के इतिहास का सबसे काला दिन है और भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं […]

You May Like