ऐरन में तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारी तेज

बीना। ऐरन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगभग सवा साल पहले इस महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी,और अब संस्कृति विभाग इसे मूर्त रूप देने में जुटा है। शनिवार को दोपहर संस्कृति विभाग के जॉइंट डायरेक्टर रितेश सिंह, एसडीएम विजय डेहरिया और नायब तहसीलदार हेमराज मेहर ऐरन पहुंचे।अधिकारियों ने प्रस्तावित महोत्सव स्थल और ऐरन के ऐतिहासिक परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की।तीन दिवसीय महोत्सव ऐरन में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।ऐतिहासिक महत्व ऐरन प्राचीन भारत की अमूल्य धरोहरों में शामिल है, और यहां भीम गजा, भगवान वराह की विशाल प्रतिमा और शैव एवं वैष्णव परंपरा से जुड़ी अनेक दुर्लभ मूर्तियां मौजूद हैं।गुप्तकालीन कला शैली ये प्रतिमाएं गुप्तकालीन कला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जाती हैं।सांस्कृतिक धरोहर इस महोत्सव के माध्यम से बेतवा नदी के किनारे होने के कारण यह मालवा और बुंदेलखंड को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बिंदु था।इतिहास मौर्य और गुप्त काल (4-6वीं शताब्दी) से गहरा जुड़ा है, जहाँ से गुप्त सम्राटों के महत्वपूर्ण शिलालेख (जैसे समुद्रगुप्त और बुद्धगुप्त के), सिक्के, मूर्तियाँ (विशाल वराह प्रतिमा सहित) और सती प्रथा का पहला अभिलेखीय प्रमाण (भानुगुप्त का 510 ई. का अभिलेख) मिले हैं, जो इसे एक समृद्ध प्रशासनिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाते थे,ऐरन की ऐतिहासिक विरासत, प्राचीन प्रतिमाओं और सांस्कृतिक धरोहर को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।तारीख तय नहीं महोत्सव की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसे ऐरन के ऐतिहासिक स्वरूप के अनुरूप भव्य बनाने पर विचार किया जा रहा है।

Next Post

ट्रैक्टर बाईक की भिड़ंत में बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Sun Dec 14 , 2025
सौसर। लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सांईखेड़ा मार्ग पर भिंगोटी घाटी में उस समय हुई जब एक बाईक और ट्रैक्टर की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सौसर निवासी सुजल पिता […]

You May Like

मनोरंजन