ग्वालियर:ग्वालियर में मई महीने के बाद 4 बड़ी फिल्मों की शूटिंग होगी। इनमें साउथ और हॉलीवुड फिल्म भी शामिल हैं। ग्वालियर और बुंदेलखंड के लाइन प्रोड्यूसर लालू राजावत ने बताया कि फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए सबसे ज्यादा ग्वालियर किला पसंद आ रहा है।
इसके अलावा चिड़ियाघर का क्षेत्र और आसपास का जंगल शूट के लिए चुना जा रहा है। शुरुआत मई के अंत से अरबाज खान और अदा शर्मा की विसर्जन फिल्म के शूट से होगी। इसके बाद अन्य फिल्में शूट की जाएंगी, जिनके नाम अभी ओपन नहीं हुए हैं।
