बेगमगंज में बिना सुरक्षा के केबिल बदल रहे हेल्पर को लगा करंट , गंभीर रूप से घायल 

बेगमगंज। नगरीय क्षेत्र में सभी 18 वार्डों में विद्युत केबल बदलने का काम निजी ठेकेदार द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण दिए जान जोखिम में डाल कर मजदूरों से बड़े -बड़े बिजली के खंबो पर काम कराया जा रहा है। जबकि पूर्व के अप्रिय अनुभवों के कारण स्थानीय बिजली अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को सेफ्टी उपकरण के साथ काम कराने के निर्देश दिए थे लेकिन हठधर्मिता के चलते आज गंभीर हादसा हो गया। केबिल डालते समय अचानक बिजली चालू होने से करंट प्रवाहित होते ही एक मजदूर 15 मिनट तक खंबे पर लाइन से चिपका रहा , जब बिजली सप्लाई बंद कराई गई तब कहीं करंट सप्लाई बंद होते ही मजदूर धड़ाम से नीचे गिरा।

जिसे तत्काल लाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

सूत्रों के अनुसार नगर में नवीन विद्युत केबल ढालने का काम चल रहा है। सागर- भोपाल मुख्य मार्ग पर स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी एवं अस्पताल मार्केट के बीच कोने पर लगे हुए खंबे पर विद्युत केबल डल रही थी और तब विद्युत सप्लाई बंद थी , लेकिन अचानक विद्युत सप्लाई चालू होते ही खंबे के ऊपर चढ़ा मजदूर रामनरेश भार्गव 25 वर्ष पिता पच्चा लाल भार्गव निवासी सीतापुर लखनऊ उत्तरप्रदेश करंट की चपेट में आकर चिपक गया। करीब 15 मिनट तक वह चिपका रहा । ये माजरा देखकर दूसरे मजदूरों द्वारा चीख पुकार मचाई गई।

बिजली ऑफिस खबर किए जाने के बाद जब विद्युत सप्लाई बंद हुई तब मजदूर धड़ाम से नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसको तत्काल उठाकर सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसके पूर्व भी सुल्तानगंज क्षेत्र में विद्युत कार्य कर रहे एक हेल्पर की इसी तरह अचानक विद्युत सप्लाई चालू होने के कारण करंट लगने से मौत हो गई थी । तब क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आदिवासियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ मृतक को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया था ।

तब विद्युत अधिकारियों द्वारा मृतक को आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में जो भी काम होगा वह सेफ्टी के साथ होगा लेकिन आज निजी ठेकेदार द्वारा बिना सेफ्टी उपकरण के मजदूरों से काम कराए जाने से उक्त घटना घटित हो गई।

Next Post

बैरसिया में जादू नहीं विज्ञान है प्रतियोगिता मेला: 14 स्कूलों के छात्रों ने दिखाया नवाचार

Fri Dec 12 , 2025
बैरसिया। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय “जादू नही विज्ञान है” प्रतियोगिता मेला शासकीय पीएम श्री सरोजनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरसिया में आयोजित हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के मुताविक इस जादू नही विज्ञान प्रतियोगिता मेले की नोडल अधिकारी प्राचार्य गीता जोशी एव […]

You May Like