विदेशी मुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 698.9 अरब डॉलर

मुंबई, 22 जून (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आारक्षित निधि में भारी इजाफा होने से 13 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 698.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 696.7 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 13 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 589.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 42.8 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 86.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह एसडीआर 8.5 करोड़ डॉलर चढ़कर 18.8 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 4.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़कर 4.5 अरब डॉलर हो गया।

Next Post

खाद्य तेलों में उबाल; मूंग दाल और चीनी सस्ती

Sun Jun 22 , 2025
नई दिल्ली, 22 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों की जबरदस्त तेजी के साथ ही स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में उबाल आ गया जबकि आवक बढ़ने से मूंग दाल और चीनी सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन […]

You May Like