अलर्ट: 25 मई से नौ तपा, 7 तक आंधी, बारिश के आसार

जबलपुर । मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को सुबह से सूरज के तेवर तल्ख रहे । दिनभर भीषण गर्मी और चिपचिपाती उमस ने बेहाल किया। एक बार फिर मौसम की रंगत बदलने वाली है । सात मई तक आंधी के साथ गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है इसके अलावा 25 मई से नौ तपा शुरू हो रहा है। इस दौरान गर्मी अपने तेवर दिखायेगी।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में स्थित ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण, माध्य समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी की ऊँचाई पर हरियाणा और उसके आसपास केंद्रित तक फैला हुआ है। एक ट्रफ, हरियाणा के ऊपर बने इस ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक 0.9 किमी की ऊँचाई पर फैली हुई है। पूर्व-पश्चिम द्रफ, अब पंजाब से नागालैंड तक फैली तथा जो हरियाणा, पूर्व मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर गंगा के पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिण असम के ऊपर बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरणों से होकर गुजरते हुए रही माध्य समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी तक विस्तारित है। 7 मई तक जिले में लगभग हर दिन तेज हवाएं के साथ वर्षा हो सकती है। 8-14 मई में पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा नहीं होने, दिन एवं रात के तापमान के बढऩे की संभावना है। आने वाले 25 मई से नौ तपा शुरू होंगे।

ऐसा रहा तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डि ग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 56 और शाम को 29 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिम हवाएं चार से पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

शहर की प्राचीन अजब कुँवरी बाबड़ी में किया गया श्रमदान

Sun May 3 , 2026
रीवा। शासन की मंशानुरूप प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य के साथ संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रीवा नगर की 362 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक अजब कुंवरी बावड़ी के संरक्षण व स्वच्छता का अभियान प्रारम्भ किया गया. अभियान के तहत विगत दिनों म.प्र. जन अभियान परिषद […]

You May Like