निकोसिया 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साेमवार को यहां साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया।
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति महल में प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत किया और द्विपक्षीय बैठक के बाद एक संक्षिप्त समारोह में साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘दि ग्रांड क्रॉस ऑफ दि ऑर्डर ऑफ मकारियोस-3’ से अलंकृत किया।
इस मौके पर श्री मोदी ने कहा कि यह किसी नरेन्द्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और वह भारत के नागरिकों की ओर से पूरी विनम्रता से इस सम्मान को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने भारत एवं साइप्रस के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर भी बल दिया।
Next Post
फिल्म कुबेरा का ट्रेलर रिलीज
Mon Jun 16 , 2025
मुंबई, 16 जून (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म कुबेरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Cराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला की फिल्म कुबेरा में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी,रश्मिका मंदाना और जिम सर्भकी अहम भूमिका है।l धनुष का किरदार पावर और पैसे की अंधी दौड़ […]

You May Like
-
3 months ago
यादव समाज की युवा टीम ने की पदयात्रियों की सेवा
-
3 months ago
सीबीआई ने फरार चंदन तस्कर को गिरफ्तार किया
-
2 months ago
भारत की पहली डिजिटल एड्रेस सिटी बन रहा इंदौर
