शिवपुरी में जन्मा विचित्र शिशु, सिर के पीछे का हिस्सा गायब

शिवपुरी। जिले के लुकवासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऐसे नवजात शिशु का जन्म हुआ, जिसका पीछे का सिर का हिस्सा पूरी तरह विकसित नहीं था। जन्म के कुछ ही घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई।

डॉक्टरों के अनुसार, यह एनेन्सेफली नामक एक गंभीर जन्मजात विकृति है। जन्म के तुरंत बाद ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इस स्थिति में शिशु का मस्तिष्क और खोपड़ी का हिस्सा अधूरा रहता है, जिसकी वजह से उसका जीवित रहना संभव नहीं होता। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच, सही पोषण और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने से इस प्रकार की जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

लुकवासा सामुदायिक केंद्र में बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे। इसके अलावा, बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग इस दुर्लभ जन्म को लेकर चर्चा करते रहे। अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि इस घटना को अफवाह या अंधविश्वास से न जोड़ें। यह एक जन्मजात विकृति है।

Next Post

आज तड़के फिर खोलना पड़े मड़ीखेड़ा बांध के गेट

Wed Sep 3 , 2025
शिवपुरी। मडिखेड़ा बाँध के वर्तमान जलस्तर, जलसंग्रहण क्षेत्र मे हो रही बारिश एवं बांध के वर्तमान जलआवक दर एवं संभावित वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए मड़ीखेड़ा बाँध के जलद्वारों से आज तड़के जल निकासी बढ़ाकर 1195 क्यूसेक जल छोङा गया। आवश्यकतानुसार इसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। उक्त […]

You May Like

मनोरंजन