अवैध रूप से प्रवेश कर रही तीनों जिप्सियां एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधित, वनरक्षक निलंबित

पन्ना। गत 26 जनवरी को राजगढ़ पैलेस पर 17 पर्यटकों को जो कि मड़ला गेट से अवैध रूप से 3 जिप्सियों में सवार होकर अवैध प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसे पार्क प्रबंधन ने उनके इस प्रयास को मड़ला गेट मे ही विफल कर दिया गया था। जानकारी लगते ही डिप्टी डायरेक्टर पन्ना टाईगर रिजर्व वीरेंद्र पटेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाये गये वन रक्षक को निलंबित करते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिये हैं। साथ ही उक्त अवैध प्रवेश मे संलिप्त तीनों जिप्सियों को एक सप्ताह के लिए पन्ना टाईगर रिजर्व में प्रवेश के लिए रोक लगा दी गई है। डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर श्री पटेल ने बताया कि विस्तृत जांच रिपोर्ट के आदेश दिये गये हैं रिपोर्ट आते ही कड़ी कार्यवाही की जायेगी किसी को नहीं बख्शा जायेगा। ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस के दिन टाईगर रिजर्व के मड़ला गेट पर प्रवेश की कोशिश करने के दौरान तीन सफारी वाहन पकड़े गए। पकडे गए वाहनों के नंबर एमपी 35 टी 0829, एमपी 35 वी 8759 और एमपी 35 टी 0911 हैं। इन वाहनों के पास पार्क में प्रवेश की सफारी वाहन का प्रवेश टिकट नहीं था। वाहनों के मड़ला गेट से प्रवेश के पूर्व ही सहायक संचालक देवेंद्र अहिरवार ने वाहनों की चेकिंग की, टिकट पूंछतांछ की फर्जी टिकट होने के कारण वाहनों को पकड़ कर इसे असफल कर दिया।

Next Post

19 चोरियों का खुलासा, 30 लाख के सोने चांदी के जेवर, मूर्तियों के मुकुट बरामद

Fri Jan 30 , 2026
पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों से सोने-चाँदी के छत्र एवं बहुमूल्य आभूषणों एवं घरों से की गई अन्य चोरियों सहित कुल 19 चोरियों का बड़ा खुलासा करते हुए लगभग 30 लाख की मशरूका जप्त करने मे सफलता हासिल […]

You May Like