रिटायरमेंट के बाद अधूरे सपनों को करें पूरा, सेहत के प्रति रहें सजग: संजय कुमार

भोपाल। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 6 अधिकारियों की सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सम्मान समारोह के अवसर पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों तथा उनके परिजनों को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी की दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आ जाता है. इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें. कुमार ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आप को हमेशा व्यस्त रखे एवं फिट रहे ताकि अपना एवं अपने परिवार का बखूबी से ध्यान रख सकें. अगर सेवाकाल के दौरान आपके कोई ख्वाब या योजना अधूरी रह गई हो तो उसे अवश्य पूरा करें. भोपाल पुलिस परिवार हमेशा आप लोगों के साथ है, आपके परिवार मे कभी कोई जरूरत लगे तो बेझिझक अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं. आयुक्त ने सभी को स्वस्थ्य एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की अनंत शुभकामनाएं दी.

विदाई समारोह के अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं पलों को सभी से साझा किए. सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपने माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के सपोर्ट/सहयोग को याद करते हुए भोपाल पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आधार व्यक्त कर धन्यवाद दिया. साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के प्रति समर्पण एवं भावनाओं को व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग का आभार जताया.

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर तथा सेवानिवृत्त अधिकारी व उनके परिजन एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

हथकड़ी समेत फरार हुए 2 बदमाश फिर गिरफ्तार: लापरवाही बरतने वाला सिपाही बर्खास्त

Tue Mar 31 , 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद फरार हुए दो बदमाशों को हथकड़ी समेत फिर से गिरफ्तार कर लिया है. बदमाशों के भागने की घटना पर लापरवाही बरतने वाले एक सिपाही को बर्खास्त भी किया गया है. जानकारी के मुताबिक मुताबिक पुलिस चोरी और अवैध हथियार रखने के एक […]

You May Like

मनोरंजन