
शिवपुरी। मडिखेड़ा बाँध के वर्तमान जलस्तर, जलसंग्रहण क्षेत्र मे हो रही बारिश एवं बांध के वर्तमान जलआवक दर एवं संभावित वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए मड़ीखेड़ा बाँध के जलद्वारों से आज तड़के जल निकासी बढ़ाकर 1195 क्यूसेक जल छोङा गया। आवश्यकतानुसार इसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। उक्त जल सिंध नदी के रास्ते मोहिनी पिक अप वियर में आया है। मोहिनी पिक अप वियर के लेवल को स्थिर रखने के लिए यह पानी सिंध नदी में पुनः छोड़ा गया। प्रशासन ने आमजन को एलर्ट किया है कि नदी के तटबंध एवं आसपास क्षेत्र से दूर रहें।
