श्रावण सोमवार पर भव्य संस्कार कांवड़ यात्रा: एक लाख से अधिक कांवड़ियों ने लिया भाग

जबलपुर।श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर दादा गुरु महाराज के सान्निध्य में संस्कार कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी यह यात्रा गौरीघाट से मटामर तक निकाली गई, जिसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालु कांवड़ यात्री शामिल हुए।

यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था और शिवभक्ति का प्रतीक रही, बल्कि इसमें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया। कांवड़ियों ने यात्रा के दौरान पौधारोपण और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यों में भी सहभागिता की। यात्रा में सम्मिलित सभी श्रद्धालु अनुशासित ढंग से भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

Next Post

निजी अस्पताल में आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत से बवाल, चक्काजाम के बाद 7 दिन में जांच की चेतावनी

Mon Jul 21 , 2025
बैतूल। जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के गवाड़ी गांव निवासी 12वीं के आदिवासी छात्र पीयूष धुर्वे की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीयूष ईंट बनाने की मशीन में उंगली कटने के बाद खुद चलकर अस्पताल पहुंचा था, लेकिन करीब ढाई […]

You May Like