वर्कशॉप मैनेजर के घर हुई चोरी

जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत ब्राम्हणपुरा में वर्कशॉप मैनेजर के घर से चोर सोने चांदी के जेवरात, नगदी चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक सुप्रभात पाठक 34 वर्ष निवासी ब्राम्हणपुरा सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवानी मोटर टीव्हीएस कम्पनी में वर्कशॉप मैनेजर के पद पर काम करता है, उसकी पत्नी राधा पाठक गुनहरू मोहसास में अतिथि शिक्षक के पद कार्यरत है, सुबह 11 बजे अपने काम पर चला गया था.

उसकी पत्नी भी स्कूल चली गयी थी, घर पर पिता सुशील पाठक थे, घर में टाईल्स लग रहे थे, घर की आलमारी बेडरूम से उठाकर बाहर वाले कमरे में रख दिये हैं, टाईल्स लगाने वाले मजदूर करन केारी, सुनील साहू, अम्मू घर में टाईल्स लगा रहे थे, शाम लगभग 5-15 बजे पत्नी राधा पाठक ने फोन पर बतायी कि अपने घर में चोरी हो गई आालमारी में रखा सोने का 1 हार, अंगूठी, सोने की 2 लाख पट्टी, नगदी 24 हजार रूपये गायब थे।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 11 नवम्बर 2025

Tue Nov 11 , 2025
पंचांग 11 नवम्बर 2025:- रा.मि. 20 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमीं भौमवासरे रातअंत 5/2, पुष्य नक्षत्रे रात 12/42, शुभ योगे शाम 4/35, विष्टि करणे सू.उ. 6/34, सू.अ. 5/26, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2. —————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 11 नवम्बर 2025 वर्ष […]

You May Like