राशिफल-पंचांग : 11 नवम्बर 2025

पंचांग 11 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 20 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण सप्तमीं भौमवासरे रातअंत 5/2, पुष्य नक्षत्रे रात 12/42, शुभ योगे शाम 4/35, विष्टि करणे सू.उ. 6/34, सू.अ. 5/26, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

—————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 11 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा में अरूचि व व्यवधान होगा, अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा, वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, शासन सत्ता का लाभ नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यहां सहयोग मिलेगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको निजी क्षेत्र में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के आदेश का पालन करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होने का योग है.

—————————————————————-

आज का भविष्य- सोमवार 10 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता होगी, किसी तरह की उच्च शिक्षा का ज्ञाता होगा, नौकरी अच्छी रहेगी, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे, माता पिता का भक्त होगा.

—————————————————————-

मेष- रोक टोक के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है, माता पिता का सहयोग कामकाज में सहायक रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें.

वृषभ- व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मनोवाछित सफलता मिलेगी, आगन्तुकों के आने से हर्ष होगा.

मिथुन- किसी सिफारिस से अटके काम आसानी से पूरेे होंगे, राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा.

कर्क- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, नये लोगों के साथ संपर्क मेलजोल बढ़ेगा, आकस्मिक रूके कार्य बनेंगे, मान सम्मान प्राप्त होगा.

सिंह- सोचा कार्य किसी की मदद से पूरा होगा, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, मनोरंजन आदि में खर्च होगा.

कन्या- कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, नवीन उपहार आदि की प्राप्ति होगी.

तुला- ले देकर काम कराने की योजना सफल होगी, बैचारिक गतिरोध दूर होंगे, नवीन वस्त्राभूषण आदि की प्राप्ति होगी, साहसिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

वृश्चिक- कारोबारी यात्रा सफल होगी, श्रम एवं प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिलेगी, लाभ प्र्राप्त होगा, अनावश्यक कार्यो में न उलझें.

धनु- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, जमिथुन जायजाद एवं सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, लेखन अध्ययन के कार्यो में रूचि रहेगी, धार्मिक प्रवास का योग है.

मकर- वाणी दोष से विवाद पैदा हो सकता है, अत्याधिक भरोसा न करें, लेखन एवं अध्ययन के कार्यो में दिन अनुकूल रहेगा, सफलता प्राप्त होगी.

कुम्भ- युवाओं को अच्छी सफलता मिलेगी, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी, लाभ में संतोष रहेगा.

मीन- नई जिम्मेदारी आने से परेशानी हो सकती है, गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, अधिकारियों की अनुकूलता रहेगी, व्यर्थ के विवाद से बचें.

—————————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमीं/षष्ठी को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा आदि में मंदी का रूख रहेगा, गुड़ खांड, शक्कर, कालीमिर्च, धनियां, अलसी, अरंडी, में नरमी रहेगी. भाग्यांक 9064 है.

—————————————————————-

Next Post

वैश्विक जलवायु संतुलन में भारत की निर्णायक भूमिका

Tue Nov 11 , 2025
ब्राजील के बेलेम में चल रहे कोप 30 सम्मेलन में भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जलवायु संकट से निपटने का रास्ता “जलवायु न्याय” और “साझा लेकिन विभेदित जि़म्मेदारियां” से होकर ही निकलता है. दुनिया आज जब भीषण ताप लहरों, असंतुलित मानसून और चरम मौसम की […]

You May Like