दमोह के होटल रॉयल दमयंती पैलेस में गैस सिलेंडर में लगी आग, दो की मौत, एक इलाजरत, छत्तीसगढ़ निवासी है मृतक

दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर स्टेट हाईवे पर संचालित होटल रॉयल दमयंती पैलेस में शनिवार दोपहर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद अफरा- तफरी का माहौल बन गया। तभी कैटरिंग के कर्मचारी आग बुझाने पहुंचे। जिसमें तीन कर्मचारी आग में झुलस गए। जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद ड्यूटी रत डॉक्टर यशपाल सिंह ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से झुलसे थे, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चलने बाद जबलपुर रेफर कर दिया। जिसमें अजय रायपुर की रास्ते में मौत हो गई। जानकारी लगते ही एसडीएम सौरभ गंधर्व,तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एचआर पांडे,देहात थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, प्रधानारक्षक देवेंद्र, आरक्षक गौरव, पटवारी तिलक, राज किशोर भी होटल पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से आग को बुझाया गया।

इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं। मामले में जांच शुरू कर दी गई है, मृतक की पहचान 32 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की जबलपुर रेफर के दौरान रास्ते में हो गई। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया की रॉयल दमयंती पैलेस होटल में दमोह के श्याम कुमार अग्रवाल परिवार का इंगेजमेंट कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी सटक अचानक निकल गई। तभी आग भड़क गई। छत्तीसगढ़ की कैटरिंग के तीन लड़कों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाते हुए वह तीनों लोग झुलस गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल मालिक और कर्मियों ने फायर यंत्र की सहायता से आग को बुझाया गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गौरव कुमार नाम के युवक की मौत हो गई है, जिसका शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और अजय नामक युवक की जबलपुर रेफर के दौरान रास्ते में मौतहो गई और तीसरे आग से झुलसे वीर बाबू का इलाज जारी है। आग पूर्ण रूप से बुझ चुकी है और पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने बताया कि होटल में आग लगने से तीन लोग झुलसने की सूचना प्राप्त हुई थी। वह और नायब तहसीलदार धनीराम गौड़ जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला है कि गौरव नाम के युवक की मौत हुई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलसा है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची थी और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

सीधी से भुईमाड़ आ रही बस पलटी, एक सवारी की मौत

Sat Sep 19 , 2026
सिंगरौली। जिले में सीधी से भुईमाड़ आ रही कैलाश बस सर्विस की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा सरई थाना क्षेत्र के बंजारी-परासी और कारीमाटी के पास हुआ, जहां अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई […]

You May Like