मोदी ने फोन पर ट्रंप से द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बात की।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हाल में संपन्न भारत यात्रा के बाद यह दोनों नेताओं ने बीच पहली सीधी बातचीत है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि श्री मोदी और श्री ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों में हो रही प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक गतिविधियों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने दोहराया कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करते रहेंगे। उसने इस बातचीत के बारे में और जानकारी नहीं दी है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और भारत के संबंधों में पिछले कुछ समय से शिथिलता आयी है। अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर अगस्त में दो चरणों में 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया था। राष्ट्रपति ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद कर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उसकी मदद कर रहा है। अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे।

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार व्यापक व्यापार समझौते के लिए वार्ता चल रही है। भारत ने कहा है कि वह अपने किसानों, छोटे उद्यमों और मछुआरों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगा।

 

Next Post

यूडीआईएन ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा, 80 हजार करोड़ की धोखाधड़ी रोकी : नंदा

Thu Dec 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 दिसंबर (वार्ता) भारतीय हिन्दी लेखाकार (आईसीएआई) के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने कहा है कि विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) से धोखाधड़ी के मामलों को। रोकने में काफी मदद मिली है। श्री नंदा ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 में शुरू […]

You May Like