रिकार्ड को डिजिटल बनाने वाले राज्य प्रोत्साहित किये जायेंगे: सीतारमण

नोएडा 27 मई (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यों से डिजिटलीकरण में तेज़ी लाने की अपील करते हुये कहा कि अपने रिकार्ड को जल्द से जल्द डिजिटलीकरण करने वाले राज्य प्रोत्साहित किये जायेंगे।

श्रीमती सीतारमण ने प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, अकाउंट एग्रीगेटर फ्रेमवर्क और सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा अन्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं में उपयोग की जाने वाली डिजिटल सेवाओं के लिए विकसित किए जा रहे अभिनव फिनटेक समाधानों का यहां स्थित कंपनी पाइनलैब्स के उत्पादोें का अवलोकन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्यों को डिजिटलीकरण में तेज़ी लाने में मदद भी की जा रही है।

उन्होंने कहा “ पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त ऋण देते हुए हम इस बात पर ज़ोर देते हैं कि हम उन राज्यों को प्रोत्साहित करेंगे जो जल्द से जल्द अपने रिकॉर्ड को डिजिटल बनाएँगे। इसलिए हम चाहते हैं कि डिजिटलीकरण जल्द से जल्द हो और हर क्षेत्र में हो।”

कंपनी के सीईओ अमरीश राव ने कहा कि वित्त मंत्री की यात्रा के दौरान आज का दिन रोमांचक और अविश्वसनीय था। उन्होंने कहा “हमें फिनटेक में विचारों का पता लगाने और समझने के लिए वित्त मंत्री की मेजबानी करने का अवसर मिला। यह एक फुल हाउस था और हमारी वित्त मंत्री पूरी तरह से अपनी बातचीत और टेक चर्चाओं में लगी रही।”

इस दौरान श्रीमती सीतारमण ने मोबाइल रिटेलर और पाइनलैब्स के ग्राहक श्री कुलदीप चौहान के साथ बातचीत की, जिन्हें भारत के बढ़ते फिनटेक इकोसिस्टम और मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) से बहुत लाभ हुआ है। कुलदीप मोबाइल हाउस के मालिक श्री चौहान नोएडा में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बेचने वाले तीन रिटेल स्टोर चलाते हैं। देश भर में डिजिटल भुगतान को व्यापक रूप से अपनाने से उनके व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वित्त मंत्री ने इस दौरान कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने देश के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) के विस्तार और व्यापारियों और एमएसएमई के लिए निर्बाध, सुरक्षित और समावेशी वित्तीय सेवाओं को सक्षम करने में भारत की फिनटेक कंपनियों के योगदान को सराहा।

 

 

 

Next Post

सोना, चांदी में गिरावट

Tue May 27 , 2025
इंदौर, 27 मई (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी सस्ती बिकी। वहीं चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3295 डालर व चांदी 3299 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 96100 रुपये प्रति […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।