लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

कोलकाता, 09 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फेसला किया।

आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम विरोधी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करते हैं। हमें अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है कि वो हमारे लिए वो काम करेंगे जिसकी जरूरत है। निश्चित तौर पर जब आप जीत हासिल करते हैं तो फिर टीम का माहौल काफी अच्छी हो जाता है। हमारा टॉप ऑर्डर काफी हैवी है, लेकिन मुझे उन पर पूरा भरोसा है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने अगर वो भी टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही करते। उन्होंने कहा कि टीम में सुनील नारायण की वापसी हुई है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश):- मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एम सिद्धार्थ, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव।

कोलकाता नाईट राइडर्स (एकादश):- अजिक्य रहाणे (कप्तान), फ़िन ऐलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, नवदीप सैनी और कार्तिक त्यागी।

Next Post

कलेक्टर ने बेटियों से संवाद कर उनके सपनों को किया प्रोत्साहित

Thu Apr 9 , 2026
रीवा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीएम राइज पीके स्कूल का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद कर उनके शैक्षणिक भविष्य और व्यक्तिगत रुचियों की जानकारी ली. कलेक्टर ने छात्राओं से उनके पठन-पाठन और खेलकूद की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली. जब कलेक्टर ने छात्राओं से […]

You May Like